बजट सत्र से पहले मोदी ने किया मां लक्ष्मी का आवाहन

नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मादी ने संसद के बजट सत्र से पहले समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का आवाहन करते हुए कहा कि इस सत्र में नारी काे सम्मान और समानता देने संबंधी कानून सहित कई महत्वपूर्ण कानून बनाये जाएंगे।

श्री मोदी ने शुक्रवार को संसद परिसर में बजट सत्र से पहले संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अगले वित्त वर्ष का बजट न केवल नया विश्वास पैदा करने वाला होगा, बल्कि सुधारों काे और बल देने वाला होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मां लक्ष्मी हमें सिद्धि और विवेक देती है, समृद्धि और कल्याण देती है। मैं प्रार्थना करता हूं कि देश के हर गरीब और मध्यम वर्गीय समुदाय पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहे।”

श्री मोदी ने कहा कि इस सत्र में कई महत्वपूर्ण विधेयक पारित होंगे और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चाएं होंगी।

बजट सत्र की शुरुआत दोनों सदनों के संयुक्त अधिवेशन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण से होगी और सत्र चार अप्रैल तक चलेगा।

Next Post

मुर्मु ने एकता के साथ विकसित भारत का किया आह्वान

Fri Jan 31 , 2025
नयी दिल्ली 31 जनवरी (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने देशवासियों से एकता के संकल्प को दोहराते हुए भारत को विकसित राष्ट्र के सपने को पूरा करने के लिए कटिबद्ध आह्वान करते हुए कहा कि सरकार ने अनेक कदम उठाये हैं और विश्व समाज में देश की विश्वनीयता और प्रभाव बढ़ा […]

You May Like