भगवान के नाम का सुमरन करने से नष्ट हो जाते हैं सारे पाप

भैंसदेही। भैंसदेही निपान्या ग्राम में चल रही संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह में कथा वाचक पंडित अविनाश खंडाग्रे ने भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का वर्णन किया। कथा वाचक पंडित अविनाश खंडाग्रे ने कथा सुनाते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि जो भी मनुष्य भगवान के नाम का सुमरन करता है, उसके सारे पाप नष्ट हो जाते है। उन्होंने कहा कि सुदामा एक सच्चे ब्राम्हण थे। बता दे कि सोमवार को कलश यात्रा निकालकर संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह की शुरूआत की गई थी। गाजेबाजे के साथ कलश यात्रा आयोजन स्थल से प्रारंभ हुई, जो ग्राम के मुख्य मार्गो से होकर निकाली गई। कथा स्थल पर गायत्री परिवार द्वारा दीप यज्ञ का आयोजन किया गया। दीप यज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके अलावा सुंदरकाण्ड, पर्यावरण बचाने के लिए हरित क्रांति अंतर्गत पौधों का वितरण और चैत्र नवरात्रे के पावन पर्व पर गोंदल का सुंदर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Next Post

कुक्कुट पालन केंद्र की जमीन का टेंडर तारीख आगे बढ़ी

Mon Apr 7 , 2025
इंदौर: स्मार्ट सिटी ने पश्चिम क्षेत्र में द्रविड़ नगर स्थित जमीन बेचने के टेंडर आगे बढ़ा दिया है. इसकी वजह यह है कि टेंडर शर्तों में कुछ त्रुटी हो गई थी.शहर के पश्चिम क्षेत्र में कुक्कुट पालन केंद्र की 6.8 हेक्टेयर जमीन बेचने के लिए टेंडर स्मार्ट सिटी ने जारी किया […]

You May Like