गोदाम में लगी भीषण आग, अनाज और बारदाने की बोरियां खाक

जबलपुर। कृषि उपज मंडी परिसर में सोमवार शाम एक गोदाम में भीषण आग लग गई । देखते ही देखते चंद ही पलों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखी अनाज और बारदाने की बोरियां धूं-धूं कर जलने लगी। अग्नि हादसे से मंडी परिसर में अ फरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई। घटना की सूचना तत्काल नगर निगम दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंच घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर का काबू पाया लेकिन जब अनाज और बारदाने से भी बोरियां जलकर खाक हो चुकी थी।

कचरे के ढेर से उठी चिंगारी से लगी आग-

जानकारी के अनुसार, कृषि मंडी स्थित राकेश अग्रवाल की दुकान और उससे सटे गोदाम के बाहर शटर के पास कचरे का ढेर लगा हुआ था। शाम करीब 5:30 बजे अज्ञात कारणों से कचरे में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें गोदाम के भीतर जा पहुँचीं, जहाँ भारी मात्रा में अनाज और बारदाने की बोरियां रखी हुई थीं। बारदाना होने के कारण आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया और आसमान में धुएं का गुबार छा गया।

5 दमकल वाहन, दो घंटे में आग कंट्रोल

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के दमकल विभाग की 5 गाडिय़ां तत्काल मौके पर रवाना हुईं। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को भीतर घुसने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 2 घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शाम 7:30 बजे आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।

50 हजार का नुकसान, टला बड़ा हादसा

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, इस अग्नि हादसे में अनाज और बारदाने जलने से लगभग 50 हजार रुपये के नुकसान की आशंका जताई गई है। यदि आग बुझाने में थोड़ी भी देरी होती, तो आसपास की दर्जनों दुकानें इसकी जद में आ सकती थीं।

Next Post

महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mon Mar 30 , 2026
जबलपुर। महावीर जयंती के पावन अवसर पर सोमवार सुबह जबलपुर शहर पूरी तरह भक्ति और उल्लास में डूबा नजर आया। हनुमानताल जैन मंदिर से निकली भव्य शोभायात्रा में भगवान महावीर स्वामी रजत रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। जैसे ही रथ आगे बढ़ा, जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर […]

You May Like