
पांढुरना। नगर जिला मुख्यालय के संदीपनी स्कूल में कक्षा 9 वी एवं 11वी कक्षा में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को 24 अप्रैल से 28 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकेंगे,इन प्राप्त आवेदनों में से मेरिट सूची के आधार पर छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा,इस निर्णय से छात्रों तथा अभिभावकों में हर्ष व्याप्त है।
गौरतलब हो की नगर के संदीपनी स्कूल में प्रवेश को लेकर इच्छुक छात्रों ने जनसुनवाई के साथ ही जिला कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर गुहार लगाई थी,इस शासकीय स्कूल में पढ़ने के प्रति छात्रों की बढ़ती उत्सुकता को देखते हुए गुरूवार को जिला कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में संपन्न हुई शिक्षा विभाग के अधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में विशेषकर कक्षा 9 वी एवं 11 कक्षा में पूर्व में 40-40 दर्ज संख्या को बढ़ाकर इन कक्षाओं में दस-दस अतिरिक्त छात्रों को प्रवेश देंने का निर्णय लिया गया है,जिससे अब कक्षा 9 वी एवं 11 में दर्ज संख्या 50-50 की होंगी।
संदीपनी स्कूल में प्रवेश के इच्छुक छात्रों को 24 अप्रैल से आगामी 28 अप्रैल 2026 तक विधिवत आवेदन करना होगा,जिसमें से मेरिट सूची के अनुसार पात्र छात्रों को इन कक्षाओं में प्रवेश दिया जाएंगा। गुरूवार को संपन्न हुई बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि के रूप में डी.पी.डेहरिया, सी.एस.बरेठ प्राचार्य संदीपनी स्कूल, एच.बी.हांडे विकास खंड शिक्षा अधिकारी,भास्कर गावडे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी सौंसर,श्रीमती शैलजा बतरा संदीपनी स्कूल सौंसर,श्रीमती विणा मनकवडे उप प्राचार्य संदीपनी स्कूल पांढुरना,प्रदीप डोबले प्रधान पाठक संदीपनी स्कूल पांढुरना प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
