केरल में 24 किलोग्राम नशीले पदार्थ के साथ पाँच गिरफ्तार

नयी दिल्ली, 30 मई (वार्ता) राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने केरल में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 किलोग्राम से अधिक नशीले पदार्थ जब्त कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
वित्त मंत्रालय की ओर से शनिवार को बताया गया है कि डीआरआई की कोचीन इकाई ने कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में समन्वित अभियान चलाकर मेथाक्वालोन, मेथामफेटामाइन और हशीश ऑयल जैसी प्रतिबंधित नशीली सामग्री बरामद की। ये पदार्थ अवैध वितरण
और तस्करी के लिए भेजे जा रहे थे।

डीआरआई ने सभी पांच आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी का कहना है कि यह कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर सक्रिय संगठित ड्रग तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। आंकड़ों के अनुसार, पिछले वित्तीय वर्ष में डीआरआई की कोचीन जोनल इकाई ने केरल में लगभग 70.76 करोड़ रुपये मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए थे तथा विभिन्न एनडीपीएस मामलों में 21 लोगों को गिरफ्तार किया था।

.....

Next Post

रीवा मे शव लेकर जेल पहुचे परिजन : बेटे की मौत के बाद जेल मे बंद पिता और चाचा को बेटे का अंतिम दर्शन कराने की मांग

Sat May 30 , 2026
रीवा। रीवा केंद्रीय जेल के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। दरअसल आज सुबह एंबुलेंस में एक शव लेकर कुछ लोग केंद्रीय जेल पहुंच गए… और जेल के अंदर बंद मृतक के पिता एवं उसके चाचा से मुलाकात कराने की बात कहने लगे… तकरीबन 3 घंटे तक […]

You May Like