अग्निशमन सेवा सप्ताह: राजा भोज एयरपोर्ट टीम ने छात्रों को दिया सुरक्षा का प्रशिक्षण

भोपाल। अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को राजा भोज एयरपोर्ट के अग्निशमन स्टाफ ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गांधीनगर (भोपाल) में छात्र-छात्राओं को अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान टीम ने अग्निशामक यंत्रों के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी और जीवंत प्रदर्शन के माध्यम से आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय समझाए। छात्रों को बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय सतर्कता और सही तकनीक अपनाना बेहद जरूरी है।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अग्निशमन उपकरणों के संचालन को करीब से देखा। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उन्हें संभावित हादसों से निपटने के लिए तैयार करना रहा।

Next Post

विपरीत परिस्थितियों में मुस्कुराने का नाम जीवटता है: रामनिवास

Sat Apr 18 , 2026
श्योपुर। जीवन केवल सांस लेने का नाम नहीं है, बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी मुस्कुराते हुए आगे बढ़ने का नाम ‘जीवटता’ है। जीवटता का अर्थ है – हार न मानना, संघर्षों से जूझना और हर असफलता को सफलता की सीढ़ी बनाना। यह एक मानसिक शक्ति है जो व्यक्ति को गिरने […]

You May Like