रीवा मे शव लेकर जेल पहुचे परिजन : बेटे की मौत के बाद जेल मे बंद पिता और चाचा को बेटे का अंतिम दर्शन कराने की मांग

रीवा। रीवा केंद्रीय जेल के बाहर एक अलग ही नजारा देखने को मिला है। दरअसल आज सुबह एंबुलेंस में एक शव लेकर कुछ लोग केंद्रीय जेल पहुंच गए… और जेल के अंदर बंद मृतक के पिता एवं उसके चाचा से मुलाकात कराने की बात कहने लगे… तकरीबन 3 घंटे तक इंतजार करने के बाद परिजन कलेक्ट्रेट और जेल प्रबंधन के चक्कर लगाते रहे… लेकिन नियमों के चलते पिता और मृत पुत्र के अंतिम दर्शन में कई कठिनाइयां सामने आकर खड़ी हो गई।

 

जानकारी के मुताबिक 20 वर्षीय युवक योगी रावत निवासी पुरवा परडिया कि अचानक मौत हो गई, जो अपने नाना राम जियावन रावत के यहां सगरा नवागांव में रहता था।

परिवारजनो ने बताया कि मृतक के पिता शेर बहादुर रावत उसके भाई विनोद रावत और राकेश रावत हत्या के मामले में जेल के अंदर बंद है ।

वर्ष 2021 में हुई घटना के बाद से ही तीन भाई जेल में है जिसमें मृतक का पिता भी शामिल है, इस दौरान उसके 20 वर्षीय पुत्र योगी रावत कि अचानक मौत हो गई, जिसका शव लेकर आज परिजन जेल के बाहर पहुंचे थे।

परिजनों का कहना है कि मृतक पुत्र के अंतिम दर्शन के लिए पिता से मिलने की बात जेल प्रबंधन से कही गई है, हालांकि जेल प्रबंधन के सामने नियमों की एक लम्बी फेहरिस्त है जिसके लिए कलेक्टर के अनुमति की आवश्यकता होती है।

हालांकि परिजन अभी भी जेल के बाहर पिता और मृत पुत्र के मिलन का इंतजार कर रहे हैं।

 

वहीं कुछ परिजन कलेक्ट्रेट कार्यालय में अनुमति लेने के लिए पहुंचे हैं, लेकिन अभी तक किसी भी तरह की कार्यवाही नहीं हुई जिससे दुखी परिवार और भी परेशान नजर आ रहा है।

Next Post

क्रेडिट लीफ लोन ऐप की ठगी का जाल, 40 हजार के बदले ऐंठे 4.5 लाख,फोटो एडिट कर रिश्तेदारों को भेजे

Sat May 30 , 2026
इंदौर. बाणगंगा थाना क्षेत्र में ऑनलाइन लोन ऐप के जरिए ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. यहाँ एक महिला को महज 40 हजार रुपये का लोन लेना उस वक्त भारी पड़ गया, जब साइबर अपराधियों ने उनके मोबाइल का डेटा हैक कर उनके निजी […]

You May Like