सोशल मीडिया पर व्यक्तिगत विवरण न दें

बीएसएफ इंदौर में सायबर जागरूकता सेफ़-क्लिक का आयोजन

इंदौर: सब्सिडेरी ट्रैनिग सेंटर (एसटीसी), बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स इंदौर में कमांडेंट एसटीसी बीएसएफ भालेंदु त्रिवेदी इंदौर के मार्गदर्शन व सेकेंड इन कमांड प्रशिक्षण शैलेश कुमार मिश्रा के निर्देशन तथा यादवेन्द्र तिवारी एसी/कंपनी कमांडर के नेतृत्व में साइबर जागरूकता जन संवाद अभियान सेफ़ क्लिक के अंतर्गत एक विशेष सत्र का आयोजन किया गया.सत्र को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा एवं राष्ट्रीय स्तर साइबर सेक्युर्टी एक्सपर्ट प्रो. गौरव रावल ने संबोधित किया वर्तमान साइबर परिदृश्य और स्मार्ट समाधान के साथ सभी को अवगत किया.

सोशल मीडिया सावधानियों पर पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि अपने व्यक्तिगत जानकारी को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपडेट या पोस्ट करते समय जागरूक रहें. साथ ही किसी भी प्रकार के सोशल प्लेट फॉर्म पर अपने व्यक्तिगत विवरण जैसे फ़ोन नंबर, स्थानीय पता, वर्तमान स्थान और वास्तविक जन्म तिथि न दें. कार्यक्रम में सेकंड इन कमांड बीएसएफ शैलेश कुमार मिश्रा के साथ सीमा सुरक्षा बल इंदौर के 10 सबओर्डिनेट, 20 स्टाफ एवं 215 प्रशिक्षुओं (ए,डी, एंड एफ़ कोय) ने भाग लिया. अंत में श्री मिश्रा ने साइबर सुरक्षा कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया और वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला. मुख्य वक्ता प्रो. गौरव रावल को स्मृति चिन्ह भेंट किया.
हेल्पलाइन नंबर की जानकार दी
श्री रावल ने अपने व्याख्यान में फेसबुक आईडी, पासवर्ड, मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड का उपयोग करके सभी को पहचान की चोरी से अवगत कराया. उन्होंने भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 की धाराओं और 2008 में इसके संशोधन के बारे में भी जानकारी दी. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर हेल्प डेस्क नंबर 75876-14033 के बारे में जानकारी दी.

Next Post

आजीवन सहयोग निधि लक्ष्य को पूरा करना प्राथमिकताः मिश्रा

Mon Feb 10 , 2025
भाजपा कार्यालय पर नगर कार्यकर्ताओं की बैठक इंदौर: भाजपा की आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी पहली प्राथमिकता होना चाहिए. लक्ष्य प्राप्ति की जिम्मेदारी शहर प्रभारी महापौर और सह प्रभारी दो पूर्व पार्षदों को दी गई है. यह निर्णय आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन के निर्देश […]

You May Like