भाजपा कार्यालय पर नगर कार्यकर्ताओं की बैठक
इंदौर: भाजपा की आजीवन सहयोग निधि के लक्ष्य को प्राप्त करना हमारी पहली प्राथमिकता होना चाहिए. लक्ष्य प्राप्ति की जिम्मेदारी शहर प्रभारी महापौर और सह प्रभारी दो पूर्व पार्षदों को दी गई है. यह निर्णय आज भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन के निर्देश के तहत रखी गई बैठक में नगर अध्यक्ष ने दिया.आज जावरा कंपाउंड स्थित भाजपा कार्यालय पर नगर कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई थी. बैठक में आजीवन सहयोग निधि, अटल शताब्दी पर्व, मन की बात सहित आदि अनेक विषयों पर प्रदेश संगठन के निर्देश के पालन और समयावधि में पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया.
नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि 11 तारीख को पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आजीवन सहयोग निधि का अभियान शहर भर में व्यापक रूप से चलाया जाएगा. इसके लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क किया जाए। प्रदेश संगठन से प्राप्त लक्ष्य को हासिल करना प्राथमिकता है. मिश्रा ने बताया कि 11 फरवरी को लाभ मंडपम में समर्पण निधि को लेकर आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश प्रभारी डॉ महेंद्र सिंह कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. इसके साथ ही 12 फरवरी को संत रविदास जयंती पर बड़ा कार्यक्रम नगर भाजपा द्वारा किया जाएगा. भाजपा कार्यालय पर नगर कार्यकर्ताओं की बैठक
कार्यकर्ताओं के सहयोग से चलती है पार्टी
संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो छोटे से छोटे कार्यकर्ताओ के आर्थिक सहयोग से चलती है. कार्यकर्ताओ द्वारा किया गया समपर्ण और अनुशासन पार्टी में निस्वार्थ रुप मजबूत करता है. आजीवन सहयोग निधि को लेकर महापौर से पुष्यमित्र भार्गव को नगर प्रभारी एवं जवाहर मंगवानी एवं पराग लोंढे को पूर्व पार्षदों को सह प्रभारी बनाया गया है.
