
नीमच। जिले के बघाना थाना क्षेत्र के बिसलवास खुर्द गांव में कुएं की खुदाई के दौरान मजदूर रामलाल भील (55) की मौत हो गई। रामलाल कुएं के अंदर काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से एक भारी पत्थर गिरकर उनके सिर पर जा लगा। गंभीर रूप से घायल रामलाल को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रामलाल बिसलवास खुर्द गांव के निवासी थे। बघाना पुलिस ने गुरुवार सुबह शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
