दमोह:सउनि जगदीश नारायण गौंड की सेवानिवृत्ति पर कंट्रोल रूम में विदाई समारोह आयोजित मप्र पुलिस विभाग में अपनी दीर्घकालीन, समर्पित व निष्ठावान सेवाएं पूर्ण करने के उपरांत सहायक उपनिरीक्षक (सउनि) जगदीश नारायण गौंड आज अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर ससम्मान सेवानिवृत्त हुए । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) द्वारा न्यू कंट्रोल रूम, दमोह में एक गरिमामय व भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक दमोह सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, रक्षित निरी. राघवेन्द्र सिंह व पुलिस बल के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा सेवानिवृत्त सउनि जगदीश नारायण गौंड को शॉल, श्रीफल, पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भा.पु.से.) ने उनके द्वारा विभाग को दी गई उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि उन्होने अपनी 37 वर्षों से अधिक के सेवाकाल में सदैव अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदारी से दायित्वों का निर्वहन किया है।
उनका सौम्य व्यवहार व कर्तव्यपरायणता विभाग के अन्य सहकर्मियों के लिए प्रेरणादायी है। अपने सेवाकाल के दौरान जगदीश सिंह जिला दमोह के विभिन्न थानों हटा,कुम्हारी,बटियागढ़, गैसाबाद आदि में पदस्थ रहे। जो कि वर्तमान में रक्षित केन्द्र दमोह से सेवानिवृत्त हुये।विदाई समारोह में उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी अपने संस्मरण साझा किए तथा उनके उज्ज्वल भविष्य व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। सउनि जगदीश नारायण गौंड ने भी विभाग से मिले निरंतर सहयोग, सम्मान और मार्गदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक दमोह व समस्त साथी कर्मचारियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
