बैरसिया में सजेगी कलेक्टर की चौपाल: 5 मई को खुद पहुंचेंगे प्रियंक,मौके पर होगा समस्याओं का अंत

भोपाल: कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार 5 मई को जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन तहसील कार्यालय बैरसिया में किया जा रहा है. इस जनसुनवाई में कलेक्टर प्रियंक मिश्रा स्वयं उपस्थित रहकर आमजन की समस्याओं का समाधान करेंगे. इस जनसुनवाई में समस्त जिला अधिकारियों को अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. साथ ही बैरसिया क्षेत्र से संबंधित लंबित जन-शिकायतों के निराकरण से जुड़ी जानकारी साथ लाने को कहा गया है, ताकि मौके पर ही शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण किया जा सके.

वहीं प्रत्येक मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय में आयोजित होने वाली नियमित जनसुनवाई पूर्ववत जारी रहेगी। संबंधित विभागों नगर निगम भोपाल, खाद्य विभाग, एमपीईबी एवं जिला शिक्षा अधिकारीको अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

Next Post

15 लाख की चांदी लेकर फरार नौकर गिरफ्तार, खरीदार भी धराया

Fri May 1 , 2026
इंदौर: सराफा बाजार में 15 लाख रुपए की चांदी लेकर फरार हुए नौकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामले में चोरी की चांदी खरीदने वाले आरोपी को भी दबोचा लिया है. पुलिस ने 5 किलो 800 ग्राम चांदी बरामद कर न्यायालय के आदेश पर फरियादी को वापस सौंप […]

You May Like

मनोरंजन