लोडिंग वाहन की टक्कर से डिवाईडर पर चढ़ी कार, चालक घायल

जबलपुर: माढ़ोतालथाना अंतर्गत पाटन बायपास में लोडिंग वाहन की टक्कर से कार डिवाईडर पर चढ़ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। चालक को गंभीर चोटें आ गई। पुलिस के मुताबिक मितेश कुमार खेरा 40 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 4 कैमोर जिला कटनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कैमोर से अपनी अर्टिगा कार क्रमांक एमपी 21 सीबी 1276 से अपने साथी चालक जितेन्द्र मिश्रा, डिंपी एवं उनकी बेटी सिमरन काम से नेशनल हाईवे होते हुये दमोहनाका जबलपुर की ओर पाटन वायपास होते हुये जा रहे थे.

जैसे ही पाटन वायपास पहॅुचे कि पीछे से आ रहा लोडिंग वाहन क्रमांक एमपी 20 जीए 7969 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये उसकी कार में टक्कर मार दिया जिससे कार डिवाईडर से टकरा गयी कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, एक्सीडेंट से चालक जितेन्द्र मिश्रा के मुंह एवं जबड़े में चोट आ गई।

Next Post

बीएलएस ई-सर्विसेज को दूसरी तिमाही में 276 करोड़ रुपये की आय

Tue Nov 11 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रौद्योगिकी-सक्षम डिजिटल सेवाएं प्रदान करने वाली कंपनी बीएलएस ई-सर्विसेज ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के दौरान 226.8 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि के साथ 276.0 करोड़ रुपये की कुल आय अर्जित की। इसमें कंपनी ने 18.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। बीएलएस इंटरनेशनल […]

You May Like