जमीन बेचने के नाम पर 7.81 लाख की धोखाधड़ी

जबलपुर: जमीन बेचने का झांसा देकर 7.81 लाख हड़प लिए गए। आरोपी प्रानेश जैन के खिलाफ विजयनगर पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, संजयनगर अधारताल निवासी संदीप श्रीवास्तव (42) को प्रानेश जैन ने मौजा माढ़ोताल स्थित अपनी भूमि बेचने का आश्वासन दिया था। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 14 जून 2024 को विक्रय अनुबंध निष्पादित हुआ। आरोपी ने बयाना और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के नाम पर संदीप से कुल 7 लाख 81 हजार रुपये ऐंठ लिए। पैसे हड़पने के बाद आरोपी प्रानेश जैन जमीन की रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगा। उसने पीड़ित को बताया कि उक्त भूमि विवादित है, इसलिए वह इसे बेचने में असमर्थ है। जब संदीप ने अपनी रकम वापस मांगी, तो प्रानेश ने पहले एक चेक थमाया। इसके बाद 27 फरवरी 2026 को अनुबंध निरस्त करते हुए तीन अन्य चेक दिए। पीड़ित ने जब ये सभी चेक बैंक में भुनाने के लिए लगाए, तो खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने के कारण सारे चेक बाउंस हो गए। कानूनी नोटिस भेजने के बाद भी आरोपी ने भुगतान नहीं किया। जांच के दौरान यह बात सामने आई कि प्रानेश ने अनुबंध के वक्त 5.81 लाख और बाद में आरटीजीएस के माध्यम से 2 लाख प्राप्त किए थे।

Next Post

साइबर अपराधियों को सुरक्षा कवच, ठगों से पीछे क्यों है पुलिस?

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर: साइबर ठगों ने नागरिकों की दो सबसे बड़ी कमजोरियों डर और लालच को अपना सबसे बड़ा हथियार बना लिया है। हर दिन साइबर अपराधों का ग्राफ रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहा है। पुलिस की हाई-टेक टीमें दिन-रात डेटा खंगाल रही हैं, कॉल डिटेल्स निकाल रही हैं और ठगी […]

You May Like