इछावर। ग्राम आबिदाबाद में आदर्श आजीविका संकुल स्तरीय संघ की साधारण सभा का आयोजन किया गया. जिसमें 22 ग्रामों की करीब 250 दीदियों ने सहभागिता की.सीएलएफ अध्यक्ष मंजूबाई धुर्वे एवं सचिव कलाबाई ने संघ की प्रोफाइल प्रस्तुत की. सरपंच रेखा बरेला आदि ने ग्राम संगठन एवं सीआरपी को सम्मानित किया.कार्यक्रम में माखन सिंह पिपलोदिया, कृष्णकांत सोनी, बीके आकृति राठौर, भावना राठौर मौजूद थे.
