गरबा स्टेप्स सीखने उमड़ रही बालिकाओं की भीड़

सीहोर। आवासीय खेलकूद मैदान पर सैकड़ों बालिकाएं अपनी माताओं के साथ गरबा प्रशिक्षण लेती हुई दिखाई दी. अरुणा सुदेश राय प्रतिभा निखार मंच के द्वारा आयोजित गरबा महोत्सव प्रशिक्षण लोकप्रिय बना हुआ है.

ट्रेनरों द्वारा मारवाड़ी गुजराती गरबा के साथ भोजपुरी स्टाइल में भी न्यू स्टेप सिखाई जा रही है. प्रशिक्षण पीरियड पर विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय पूरी नजर रख रहे हैं. क्रिसेंट गरबा महोत्सव निशुल्क प्रशिक्षण आयोजनकर्ता समाजसेवीका श्रीमती अरुणा राय ने बताया कि सुबह से लेकर रात 10 बजे तक अलग-अलग 1 घंटे की पालियों में मारवाड़ी गुजराती भोजपुरी स्टाइल का गरबा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि गरबा प्रशिक्षण करने वाली बालिकाओं,महिलाओं के लिए एक विशेष ड्रेस कोड भी बनाया गया है जिससे उन्हें गरबे का प्रशिक्षण लेने में कोई दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. मैदान पर गरबा महोत्सव प्रशिक्षण के लिए अनेक वॉलिंटियर्स काम कर रहे हैं. गरबा महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को पुरस्कार के रूप में बाइक लैपटॉप मोबाइल सहित अन्य उपहार प्रदान किए जाएंगे.

 

Next Post

लोअर लेक प्रदूषण: NGT का भोपाल ननि को निर्देश, पेड़ों को नुकसान पहुंचाने पर 45 हजार का जुर्माना

Wed Sep 30 , 2026
भोपाल। लोअर लेक में अनुपचारित सीवेज के सीधे पहुंचने के मामले में राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी), सेंट्रल जोन बेंच, भोपाल ने संबंधित विभागों से कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है. 28 सितंबर 2026 को मूल आवेदन संख्या 58/2026 (सीजेड), राशिद नूर खान बनाम कलेक्टर भोपाल एवं अन्य मामले की सुनवाई हुई. आवेदक […]

You May Like