जबलपुर: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाये जाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य व्यस्ततम् क्षेत्र मालवीय चौक, तीन पत्ती चौक से ब्लूम चौक तक, तीन पत्ती चौक से नौदरा चौक तक नौदरा चौक से रसल चौक तैयबअली चौक, आधारताल चौक तक वाहनों की सुव्यवस्थित पार्किंग करवाया गया। एवं आम रोड पर खतरनाक तरीके से एवं नो पार्किंग में खड़े सभी प्रकार के वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् चालानी कार्यवाही जाकर अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया।
पेट्रालिंग मोबाईल केन मोबाईल द्वारा माईक से एनाउंस किया जाकर लोगो को यातायात नियमो की जानकारी प्रदान की गई है एवं सभी दुकानदारों को समझाईश दी गई कि आम रोड पर अतिक्रमण कर अपना व्यवसाय न करें। इसके अलावा मोटर व्हीकल एक्ट के तहत् उल्लंघन करने वाले 180 वाहन चालकों पर कार्यवाही करते हुए कुल 72000 रुपए राजीनामा शुल्क वसूल किया गया है।
यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सोनाली दुबे व उप पुलिस अधीक्षक यातायात मालवीय चौक संतोष कुमार शुक्ला के निर्देशन में, थाना प्रभारी यातायात मालवीय चौक शिवदयाल सनोडिया सूबेदार राहुल सिंह ठाकुर, सूबेदार रोहित तिवारी, सूबेदार दिनेश शर्मा, हमराह यातायात बल. नगर निगम द्वारा की गई।
