पुलिस डिजीटल: सर्विस बुक से लेकर तबादले, पदोन्नति, छुट्टियां अब ऑनलाइन

जबलपुर: पुलिस विभाग में ई गवर्नेस को मजबूत करने, पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों की कार्यदक्षता बढ़ाने के साथ डिजिटल के साथ पुलिस एक कदम और आगे बढ़ गई है। पोर्टल और मोबाइल एप के जरिए डिजिटल प्रणाली से पुलिस कर्मियों के सेवा अभिलेख, तबादले, पदोन्नति, छुटिटयां और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को ऑनलाइन कर दिया गया हैं। अब पुलिस कर्मियों को छुट्टी के लिए फॉर्म भरने, प्रमोशन अन्य जानकारी अपने मोबाइल पर या ऑनलाइन पोर्टल के जरिए एक क्लिक पर मिलेगी।

पुलिसकर्मी अब अवकाश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की स्थिति, स्वीकृति, या अस्वीकृति की जानकारी तुरंत मोबाइल नोटिफिकेशन के जरिए मिलेगी। इसके अलावा, वार्षिक अवकाश बैलेंस और पिछले अवकाशों का विवरण भी पोर्टल पर उपलब्ध होगा। प्रमोशन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी, जैसे पात्रता, मूल्यांकन, और चयन प्रक्रिया की प्रगति, वास्तविक समय में देखी जा सकेगी। इसके अलावा ट्रांसफर आदेश, नई तैनाती का विवरण, और ट्रांसफर प्रक्रिया की स्थिति को ट्रैक करने की सुविधा होगी। पुलिसकर्मी अपने ट्रांसफर से संबंधित दस्तावेज भी डाउनलोड कर सकेंगे।इसके अलावा वेतन विवरण, पेंशन जानकारी, प्रशिक्षण कार्यक्रम, और पुरस्कारों से संबंधित अपडेट भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे।
अब नहीं लगाने होगे चक्कर
अवकाश, प्रमोशन, और ट्रांसफर के कारण पुलिसकर्मियों को कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे। कागजी कार्रवाई में दरी होती थी लेकिन अब मोबाइल पर ही आवेदन और अपडेट मिलेगा, तो बहुत सुविधा होगी।
नहीं छिपेगा कुछ
बताया जाता है कि नई व्यवस्था लागू होने से पुलिसकर्मी अपने ऊपर दर्ज मामले या विभागीय कार्यवाही को भी पुलिस कर्मचारी छिपा नही सकेेगे।

Next Post

अटल पथ की बदहाली; टूटी जालियाँ- बुझी लाइटें,असुरक्षा और गंदगी

Fri May 23 , 2025
भोपाल: अटल पथ जिसे शहर की खूबसूरती में चार-चाँद लगाने और नागरिकों को आधुनिक सुविधाओं से लैस सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बनाया गया था,आज उस पथ पर जगह-जगह टूटी जालियाँ, बैठने के लिए लगाई गई टूटी बेंचें और गंदगी का अंबार देखा जा सकता है। यह स्थिति […]

You May Like