ज्ञानेश के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली कांग्रेस का प्रदर्शन, देवेन्द्र यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

नयी दिल्ली, 28 सितंबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को यहां प्रदर्शन किया।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से निर्वाचन आयोग की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया और श्री यादव समेत सैकड़ों नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया।

श्री यादव ने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते और उनके खिलाफ मुकदमा चलाकर जेल नहीं भेजा जाता, कांग्रेस कार्यकर्ता आंदोलन जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन को जिला और ब्लॉक स्तर तक ले जाया जाएगा और घर-घर जाकर वोट के अधिकार के मुद्दे पर जनजागरूकता अभियान चलाया जाएये। उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों द्वारा दर्ज आपत्तियों का हवाला देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त पर गंभीर आरोप लगाये।

गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ में कांग्रेस पार्टी ने आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की है।

 

Next Post

कान्हा टाइगर रिजर्व में मृत मिला 11 माह का बाघ शावक

Mon Sep 28 , 2026
बैहर, कान्हा टाइगर रिजर्व के कान्हा परिक्षेत्र अंतर्गत नक्तीघाटी बीट के कक्ष क्रमांक 138 में सोमवार, 28 सितंबर की सुबह गश्ती दल को एक बाघ शावक मृत अवस्था में मिला। गश्ती के दौरान वन क्षेत्र में बाघ के पदचिह्न एवं रक्त के निशान दिखाई देने के बाद क्षेत्र में सघन […]

You May Like