चेस पार्क का लोकार्पण, पाँच और गार्डन विकसित होंगे

इंदौर:सुदामा नगर में सेंट्रल इंडिया का पहले चेस पार्क का भव्य लोकार्पण नगर निगम के सहयोग से महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा किया गया.यह पार्क संस्था एफटीएस युवा इंदौर के अभियान एक कदम शतरंज की ओर और ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। इस मौके पर ऑल इंदौर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल फतेहचंदानी और वरिष्ठ सदस्य डॉ. सुनील सोमानी सहित स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में बच्चे भी उपस्थित रहे.

विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी ग्रैंडमास्टर प्रवीण ठिप्से और मध्यप्रदेश के पहले इंटरनेशनल मास्टर अक्षत खंपारिया शामिल हुए.महापौर ने कहा कि जल्द ही इंदौर में 36 एकड़ क्षेत्र में एक बड़ा बगीचा विकसित किया जाएगा, जिसमें तालाब और अन्य खेल सुविधाएँ भी होंगी. इसके अलावा, एफटीएस युवा संस्था को प्रेरित करते हुए उन्होंने पाँच और गार्डन विकसित करने की घोषणा की.

Next Post

होटल में रुके लोगों की डिटेल निजी ऐप पर डालने के आदेश से होटल संचालकों और पुलिस में टकराव

Sun Apr 27 , 2025
उज्जैन: महाकालेश्वर की नगरी में देश-विदेश से जो श्रद्धालु देव दर्शन के लिए आते हैं वह शहर के होटल में रुकते हैं. होटल की जानकारी पुलिस को देना जरूरी होती है, ऐसे में पुलिस और होटल संचालकों के बीच कई बार विवाद की स्थिति उत्पन्न तो होती ही है, पुलिस […]

You May Like