मुंगावली में कच्चे मकान पर पेड़ गिरा,बालिका की मौत

मुंगावली। लगातार बारिश के कारण मुंगावली की सड़के जलमग्न नजर हो गई हैं। वहीं डिपो कालोनी में पेड़ गिरने से दो वर्षीय स्वाती पुत्र जयसिंह जादव की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि पेड़ कच्चे मकान के ऊपर गिरा, जिसकी बजह से कच्चे मकान में लगी फर्सी नीचे बैठी स्वाती के लगी, जिसमें वह घायल हो गई और उपचार को ले जाते समय उस ने दमतोड़ दिया ।

Next Post

दिल्ली हाईकोर्ट के मध्यस्थता केन्द्र के एक्सपर्ट करें दम्पति में सुलह करवाने का प्रयास: हाईकोर्ट 

Mon Jun 23 , 2025
जबलपुर। महिला ने पति पर मासूम बच्ची जबरन ले जाने का आरोप लगाते हुए बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की, जिसकी सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने दम्पति को आपसी सुलह के लिए एक सप्ताह का समय प्रदान किया था। याचिका पर सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।