
नवभारत न्यूज
रीवा, 29 जनवरी, गणतंत्र दिवस पर चार पहिया वाहन में रैली निकाल कर दहशत फैलाने के लिये फायर करने वाले आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था. तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया.
पुलिस ने बताया कि
विकास दुबे और मंजर खान के नेतृत्व में 26 जनवरी को अपने सहयोगियो के साथ मिलकर चार पहिया व दो पहिया वाहनो से शहर में रैली निकाली गई थी. रैली के दौरान विकास दुबे और मंजर खान अपने सहयोगियो के साथ रोड पर अवरोध उत्पन्न किया गया था. सूचना को गम्भीरता से लेकर जांच की गई तो जांच में पाया गया कि वाहन रैली के दौरान धाना विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत बोदाबाग पंचम पैलेस के पीछे मैदान में दो युवको द्वारा फायर कर आम जनमानस में दहशत फैलाने का प्रयास करते हुए शान्ति भंग किया गया है. विशेष सूत्रो से जानकारी मिली की वायरल वीडियो में पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहे दो युवक विकास दुबे एवं मंजर खान है. जांच के उपरांत आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था. आरोपियों में राहुल दुवे पित राजेश प्रसाद दुवे उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम बगढ़ा थाना बैकुण्ठपुर, अर्पित द्विवेदी पिता शशिषेखर द्विवेदी उम्र 24 वर्ष निवासी बांधी बरसैती थाना गुढ़ एवं प्रहलाद मिश्रा पिता विष्णुकान्त मिश्रा उम्र 24 वर्ष निवासी सिरमौर वार्ड क्र. 13 थाना सिरमौर को गिरफ्तार किया गया है.
