भिण्ड के संतों की मांग होने जा रही पूरी

भिंड। आज दिल्ली में भिंड से आए प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाक़ात कर नेशनल हाईवे-719 के चौड़ीकरण हेतु आग्रह किया, जिसे गडकरी ने स्वीकार कर लिया।

वर्तमान में यह हाईवे केवल दो लेन का है, जिससे आए दिन आमजन को दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। इस गंभीर स्थिति से उन्हें अवगत कराते हुए मार्ग को चार लेन में विस्तारित करने का अनुरोध किया गया, जिसे उन्होंने स्वीकृति प्रदान की।

इस अवसर पर सांसद श्रीमती संध्या राय, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र नरवरिया एवं दंदरौआ सरकार रामदास महाराज, अवधूत हरिनिवास महाराज, रामभूषण दास महाराज, कालिदास महाराज, राघवपुरी महाराज, उमेश दास महाराज, रामधुन दास महाराज एवं रामेश्वर दास महाराज भी साथ रहे।

Next Post

ग्वालियर में 25 को सामूहिक उपवास के साथ हाई कोर्ट में अंबेडकर मूर्ति की स्थापना को लेकर कांग्रेस करेगी आंदोलन

Tue Jun 17 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर हाई कोर्ट में संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर की मूर्ति लगाने को लेकर मचे विवाद के बीच अब कांग्रेस प्रदेश व्यापी चरणबद्ध आंदोलन करेगी। एमपी कांग्रेस 23 से 25 जून तक प्रदेश भर में इस मुद्दे पर जनजागरण अभियान चलाएगी। मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाई कोर्ट में संविधान निर्माता […]

You May Like