मामा की गुंडई: डायल 112 के जाते ही घर पर किया पथराव

जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत सोनपुर बाजार मोहल्ला में पुनर्विवाह से नाराज रिश्ते के मामा ने अपनी ही भांजी को जान से मारने की धमकी भी दे डाली बल्कि डायल 112 के जाते ही घर पर पथराव किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला मला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से पटरा उमरिया पनागर की रहने वाली 30 वर्षीय दिवांगी उपाध्याय वर्तमान में खमरिया के सोनपुर बाजार मोहल्ला में रह रही हैं। वह अपने मायके सोनपुर में आयोजित अपनी छोटी मामी के पुनर्विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं।

सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन परिवार का ही एक सदस्य इस शादी के खिलाफ था। छोटी मामी की विदाई की रस्में पूरी हो चुकी थीं। इसी दौरान पीड़िता का रिश्ते का मामा माधव प्रसाद तिवारी, जो इस विवाह से बेहद नाखुश था, अचानक वहाँ पहुँचा। उसने आते ही दिवांगी उपाध्याय के साथ विवाद शुरू कर दिया और सरेराह अभद्र करने लगा। माहौल बिगड़ता देख और आरोपी के आक्रामक तेवर से डरकर महिला ने तुरंत अपने कमरे में जाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। इस पर आरोपी ने बाहर से चिल्लाते हुए धमकी दी कि अगर बाहर निकलेगी तो जान से खत्म कर दूंगा।
पुलिस को देख भागा, जाते ही फिर हमला
सहमी हुई पीड़िता ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी। पुलिस वाहन को आते देख आरोपी माधव प्रसाद तिवारी मौके से नौ दो ग्यारह हो गया। हालांकि, आरोपी के हौसले इतने बुलंद थे कि जैसे ही पुलिस की टीम वहाँ से रवाना हुई, वह दोबारा वापस आ गया। उसने घर के बाहर खड़े होकर अंधाधुंध पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव के कारण मकान के ऊपर लगी शेड पूरी तरह टूट गई। पीड़िता दिवांगी उपाध्याय ने खमरिया थाने पहुँचकर आपबीती सुनाई। पुलिस ने आरोपी माधव प्रसाद तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

इंग्लैंड ने पनामा को 2-0 से हराया, राउंड ऑफ 32 में उसका मुकाबला सेनेगल से तय

Sun Jun 28 , 2026
ईस्ट रदरफोर्ड (अमेरिका), 28 जून (वार्ता) इंग्लैंड ने जुड बेलिंगम और हैरी केन के दूसरे हाफ में किए गए गोल की मदद से मजबूत पनामा को 2-0 से हराया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप एल में शीर्ष पर रहा और फीफा विश्व कप के राउंड ऑफ़ 32 में सेनेगल […]

You May Like