लोकायुक्त के ड्राइवर समेत दो घरों के टूटे ताले

जबलपुर: कोतवाली और अधारताल में चोरों ने लोकायुक्त के ड्राइवर समेत दो सूने घरों के ताले तोडक़र जेवरात, नगदी समेत लाखों रूपए का माल चुराकर ले गए। पुलिस ने दोनों ही मामलों में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।कोतवाली पुलिस ने बताया कि सीमा जैन पति आजाद जैन 56 वर्ष निवासी गोपाल बिहार गोपाल सदन चेरीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि पति आजाद जैन का स्वास्थ्य खराब होने से वे पति का इलाज कराने के लिये 7 जून 2025 को बाम्बे गई थी। 20 जुलाई को वे पति के साथ वापिस जबलपुर लौटीं तो घर के ताले टूटे हुए थे।

घर का सारा सामान बिखरा पडा था एवं अलमारियों के ताले टूटे हुये थे। अलमारी में से करीब 1, 20, 000 रूपये, सोने की चेन, सोने का ब्रेसलेट, सोने की लेडीज चैन, सोने के कान के बाले, एव तीन सोने की अगूठियाँ एवं उपर के फ्लोर में रखी अलमारी से चाँदी की चोटी, चाँदी के पूजा के बर्तन, चाँदी के नोट, चाँदी की पायल एवं बिछिया नहीं थे। इसी प्रकार अधारताल थाने में सुरेन्द्र सिंह ठाकुर निवासी कंचनपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह लोकायुक्त विभाग जबलपुर में ड्राइवर के पद पर पदस्थ हैं। रोजाना की तरह सुबह डयुटी मे चला गया था। पत्नि श्रीमति दीपा राजपूत घर पर थी।

छोटे भाई ऋषि ठाकुर पडोस में रहता है, उसकी पत्नि पुष्पा ठाकुर के साथ उसकी पत्नि अपनी देवरानी पुष्पा ठाकुर के साथ भोलेनाथ के मंदिर कचनार सिटी दर्शन करने दोपहर मे 01:30 बजे करीब घूमने गई थी और कचनार सिटी से शाम 5 बजे करीब जब घर वापस आई तो घर के सामने के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर की लाईट जल रही थी, पत्नि व बहू ने जब अंदर जाकर देखा तो दूसरे कमरे में रखी गोदरेज की आलमारी खुली थी और सामान बिखरा पडा था। अज्ञात चोर आलमारी में रखा सामान चांदी के पायल, करधन, हाथ मेंहदी, बिछिया, चांदी के, सोने के झुमकी, छोटी चैन, मंगलसूत्र आलमारी में रखे नगद 5000 रूपये गायब थे।
ऑफिस से 50 हजार कैश, दो चैकबुक चोरी
विजय नगर थाना अंतर्गत शताब्दीपुरम में एक ऑफिस का ताला तोडक़र चोर 50 हजार रूपए केश समेत दो चैकबुक चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक रोहित कुमार चौरसिया निवासी संजय गांधी वार्ड कांचघर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शताब्दीपुरम आदिप्लाजा के पास आदिशेषा इन्फोटेक सर्विसेज का संचालन होता है, जहां वे अकाउन्टेट हैं। बीती रात चोरों ने ऑफिस का ताला तोडक़र अंदर घुसकर आलमारी का लॉकर तोडक़र नगदी 50 हजार रुपये , दो चैकबुक पार कर दी।

Next Post

होटल के बाहर से करोड़ों का सोना लेकर ड्राइवर हुआ फरार

Wed Jul 23 , 2025
इंदौर:छत्रीपुरा इलाके में एक होटल के बाहर खड़ी कार से गुजरात के व्यापारी का करोड़ों का सोना लेकर उनका ही ड्राइवर फरार हो गया. व्यापारी की शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच ने मंगलवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. वारदात को हुए 12 दिन बीत चुके हैं, […]

You May Like