कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने बहनों के अधिकारों पर डाका डाला: श्रीमती कृष्णा गौर

रीवा। अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने में रोड़ा अटकाकर कांग्रेस, सहित विपक्षीदलों ने बहनों के अधिकारों पर डाका डाला है. कांग्रेस, समाजवादी पार्टी सहित विपक्षी दलों के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे. महिलाएं सब कुछ भूल सकती हैं, लेकिन अपना अपमान नहीं भूल सकतीं.

पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने का बीड़ा उठाया है. विपक्षी दलों के विश्वासघात के खिलाफ देश भर की महिलाओं में आक्रोश है. कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों अधिकारों पर डाका डालने के लिए महिलाएं सबक जरूर सिखाएंगी. श्रीमती कृष्णा गौराने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के माध्यम से देश की आधी आबादी को संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण का अधिकार देने का कार्य कर रहे थे. विपक्षी दलों ने महिलाओं के अधिकार देने से रोका है. उन्होंने दशकों से इंतजार कर रही मातृशक्ति को उनके अधिकारों से वंचित करने का पाप किया है. उन्होने कहा कि महिला आरक्षण उनके सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है. यह कोई राजनीतिक घटना नहीं थी, यह देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया जा रहा था. नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है.पत्रकार वार्ता के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता, मीडिया विभाग के प्रदेश सदस्य योगेंद्र शुक्ला मौजूद रहे.

Next Post

डीजे विवाद में युवक की हत्या का 24 घंटे में खुलासा, 3 आरोपी व 2 नाबालिग गिरफ्तार

Tue Apr 21 , 2026
रतलाम/ताल। जिले के ताल कस्बे में विवाह समारोह के दौरान हुए डीजे विवाद में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों समेत दो विधि विरुद्ध बाल अपचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार […]

You May Like