अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध भारत और कनाडा दोनों के लिए चिंता का विषय: भारत

नयी दिल्ली 03 अक्टूबर (वार्ता) विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत और कनाड़ा के बीच सुरक्षा द्विपक्षीय सहयोग के महत्वपूर्ण मुद्दों में शामिल है और इसके अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय संगठित अपराध दोनों देशों के लिए चिंता का विषय है और सभी को इस खतरे से मिलकर लड़ना चाहिए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शुक्रवार को यहां साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में बिश्नोई गैंग को आतंकी संगठन घोषित करने के कनाड़ा के निर्णय से संबंधित सवाल पर कहा कि जहां तक द्विपक्षीय सहयोग का सवाल है तो भारत और कनाडा के पास चर्चा के लिए कई मुद्दे हैं और इसके अंतर्गत सुरक्षा सहयोग भी निरंतर द्विपक्षीय सहयोग का एक महत्वपूर्ण एजेंडा है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध दोनों देशों के लिए विशेष चिंता का विषय है और सभी देशों को इस खतरे से लड़ने के लिए एक साथ आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पिछले महीने की 18 तारीख को कनाडा की राष्ट्रीय सुरक्षा एवं खुफिया सलाहकार (एनएसआईए), नथाली ड्रोइन से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों पक्षों ने आतंकवाद निरोधक, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और खुफिया आदान-प्रदान के क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर उपयोगी चर्चा की। उन्होंने कहा कि सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने और मौजूदा संपर्क तंत्र को और सुदृढ़ करने पर भी सहमती बनी और दोनों पक्ष इन सभी मुद्दों पर संपर्क में हैं।

 

 

Next Post

भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध : रेखा गुप्ता

Fri Oct 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि आमजन की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए दिल्ली सरकार डिजिटलीकरण को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने, कार्यालयों को आधुनिक बनाने और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। श्रीमती रेखा गुप्ता ने शुक्रवार […]

You May Like