
परासिया। परासिया बायपास मार्ग पर बिना अनुमति नलकूप खनन करवाना मशीन मालिक को भारी पड़ गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने कार्रवाई करते हुए बोरिंग मशीन को जप्त कर लिया। जप्त की गई मशीन को परासिया थाने में खड़ा करवा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, परासिया बायपास रोड स्थित एक प्लॉट में व्यक्ति द्वारा बिना प्रशासनिक अनुमति के नलकूप खनन कराया जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को कब्जे में ले लिया।
उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मकाल को ध्यान में रखते हुए शासन द्वारा नए बोरवेल खनन पर रोक लगाई गई है, ताकि भूजल स्तर को सुरक्षित रखा जा सके। इसके बावजूद नियमों की अनदेखी कर खनन कार्य किया जा रहा था, जिस पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए यह कार्रवाई की है।
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि बिना अनुमति नलकूप खनन न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
