पुलिस कर्मियों को नए कानून पर दिया जा रहा प्रशिक्षण

सीधी।पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार सीधी में, सीधी पुलिस के लिये नवीन आपराधिक कानून के त्रिदिवसीय प्रशिक्षण सत्र का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ मां सरस्वती के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। पुलिस अधीक्षक सीधी ने अपने सम्बोधन में उपस्थित पुलिस अधिकारियों से कहा कि नवीन कानून में कई सारी धाराएं है जिनका प्रयोग कर हम अपराध पर अंकुश लगाकर अपराधी को सजा दिला सकते है उन धाराओं का भी आप सभी प्रयोग में लाना सुनिश्चित करें।साथ ही पुलिस अधीक्षक ने कार्यशाला में उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों को कहा कि आप सभी ई-साक्ष्य एप के माध्यम से घटना स्थल की फोटो/वीडियो दर्ज करना सुनिश्चित करें। इसके लिए आप सभी को उक्त कार्य में और अधिक पारंगत होने की आवश्यकता है तथा नवीन कानून से संबंधित जानकारियां अन्य विवेचकों से भी साझा करना चाहिए। एक- दूसरे के सहयोग से नवीन कानून का सफल क्रियान्वयन होगा।

इस अवसर पर प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीधी अरविन्द श्रीवास्तव, जिला न्यायालय से आये सहायक लोक अभियोजक अधिकारी प्रशांत पाण्डेय, रक्षित निरीक्षक वीरेंद्र कुमरे एवं थाना/चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित पुलिस लाईन का बल उपस्थित रहा।

Next Post

स्वशासी कॉलेज का निरीक्षण,परीक्षा में लागू होगा कोडिंग सिस्टम

Wed Apr 16 , 2025
सतना ।अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सतना में चल रही परीक्षाओं की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. डॉ सिंह ने परीक्षा के निरीक्षण के पश्चात अन्य व्यवस्थाओ और कॉलेज की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का […]

You May Like

मनोरंजन