
सतना ।अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा रीवा संभाग डॉ राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने पीएम कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सतना में चल रही परीक्षाओं की व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया.
डॉ सिंह ने परीक्षा के निरीक्षण के पश्चात अन्य व्यवस्थाओ
और कॉलेज की विभिन्न व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने उपस्थिति पंजी का जांच के दौरान अनुपस्थिति पाए गए तीन कर्मचारी अधिकारियों को नोटिस देकर जबाव लेने के लिए प्राचार्य को निर्देशित किया.उन्होंने
महाविद्यालय में चल रही अप्रैल परीक्षा 2025 की परीक्षाओं का भी सघन निरीक्षण किया ।
गोपनीय विभाग की समीक्षा करते हुए डॉ सिंह ने विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता बरतने के सुझाव दिए उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि आगामी परीक्षाओं में कोडिंग सिस्टम लागू किया जाए।
पीजी कॉलेज सतना का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने प्राचार्य डॉक्टर एस सी राय के साथ इंदिरा गांधी शासकीय कन्या महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया।
