सतना : शहर के टिकुरिया टोला क्षेत्र में लखन चौक के निकट उस वक्त हाई वोल्टेज फेमिली ड्रामा देखने को मिला जब दो समधनों के बीच गुत्थम-गुत्था शुरु हो गई. गनीमत यह रही कि पहले स्थानीय लोगों ने मिलकर और उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया.प्राप्त जानकारी के अनुसार टिकुरिया टोला लखन चौक के निकट भारत टेंट हाउस के सामने दो परिवारों के दर्जन भर से अधिक लोग एकत्रित थे. दोनों परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था.
लेकिन इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि देखते ही देखते वहां पर मौजूद दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं. दोनों के बीच पहले झूमाझटकी की स्थिति देखते ही देखते गुत्थम-गुत्थी में बदल गई. आलम यह रहा कि दोनों ही महिलाएं आपस में लड़ते हुए सडक़ पर लेट गईं. लेकिन इसके बावजूद भी दोनों एक दूसरे को छोडऩे को तैयार नहीं थीं. मामला गंभीर होता देख आस पास मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर किसी तरह समझाइस देने का प्रयास किया. लेकिन बात बनती न देख पुलिस को सूचना दे दी गई. मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों ने बीच बचाव करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और सडक़ पर विवाद से परहेज करने की चेतावनी दी.
पति-पत्नी के बीच का विवाद
बताया गया कि हिमांशु और कविता के बीच विवाह हुआ था. लेकिन आपसी विवाद के चलते कविता अपने माएके आकर रहने लगी थी. कविता को लेने के लिए पति हिमांशु और सास भी अन्य परिजनों के साथ पहुंचे थे. लेकिन इस दौरान हुए विवाद के चलते हिमांशु ने पेट्रोल छिडक़कर हंगामा शुरु कर दिया. बढ़ते विवाद के बीच पति और पत्नी की माताएं कूद पड़ीं और देखते ही देखते दोनों के बीच गुत्थम-गुत्थी शुरु हो गई.
