दो शातिर चोर गिरफ्तार 4 लाख रूपए का मशरूका बरामद

भोपाल। कोलार थाना पुलिस ने चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास करीब 4 लाख रूपए का मशरूका बरामद किया गया. सोशल मीडिया क्रिएटर के सूने घर में दिन दहाडे चोरी की वारदात दोनों ने की थी.

थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि बीते 12 दिंसबर को फरियादी रुद्राक्ष श्रीवास्तव (25) ने मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. रूद्राक्ष ने पुलिस को बताया कि वह शिरडीपुरम मंदाकिनी निवासी है. फरियादी सोशल क्रिएटिविटी का काम करता है और 12 दिसंबर को दोपहर के समय जब वह बाहर से घूम कर निवास पर पहुंचा तो, मैन गेट का सेन्टल लॉक की दीवाल उखडी थी. गेट की प्लाई को तोड कर किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर रखा एक लेपटाप , 27 इंच मानीटर, दो महंगे कैमरे, 2 लाईट गोडेक्स, 6 वैटरिया, घडी और 5 हजार रुपये नगदी चोरी कर लिया. मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने कार्रवाई शुरू की.

पुलिस ने घटना स्थल के आस-पास के वीडियो फुटेज खंगाले और संदिग्ध आरोपियों की पहचान की गई. संदिग्ध अनवर (33) निवासी ऐशबाग और अकबर (36) निवासी काजीकैम्प को सोमवार को हिरासत में लिया गया. आरोपियों ने पुलिस की पूंछताछ में चोरी की घटना को स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गया मशरूका भी जब्त कर लिया. दोनों ही आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया.

Next Post

धरना प्रदर्शन और सभा नहीं बनेगी बाधा, पुलिस कमिश्नर ने जारी किया आदेश

Tue Jan 6 , 2026
भोपाल। पुलिस कमिश्नर ने राजधानी में जुलूस, धरना प्रदर्शन सहित रैली और सभा को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है. जारी निर्देश के अनुसार नगरीय क्षेत्र में विभिन्‍न समुदाय, संगठन, राजनैतिक दलों, समिति, प्रतिनिधि मण्‍डल एवं आयोजकों द्वारा अपनी मांगो को लेकर, त्‍यौहारों पर एवं सामाजिक कार्यक्रमों के लिए किये […]

You May Like