इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में 36 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने पहले पहचान का फायदा उठाया और फिर मोबाइल लौटाने के बहाने उसे अपने दोस्त के कमरे पर ले जाकर वारदात को अंजाम दिया.थाना प्रभारी आरडी कानवा ने बताया कि पीड़िता के अनुसार वह एक ई-रिक्शा चालक महेंद्र के संपर्क में थी, जिससे उसकी जान-पहचान हो गई थी. घटना वाले दिन उसका मोबाइल आरोपी के रिक्शा में छूट गया था.
मोबाइल लेने पहुंचने पर आरोपी उसे जनता क्वार्टर स्थित अपने दोस्त के कमरे में ले गया, जहां उसने मारपीट और धमकी देकर जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी बताया कि कुछ दिन बाद आरोपी ने फिर उसे धमकाकर उसी कमरे में ले जाकर दोबारा उसके साथ गलत काम किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.
