मोबाइल ऐप से सट्टा लगा रहे चार आरोपी पकड़े

इंदौर: चंदननगर पुलिस ने मोबाइल एप के जरिए सट्टा खिलाने के मामले में अलग-अलग कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकड़ा है.थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन जब्त किए हैं और सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया है.

पहली कार्रवाई में सर्विस रोड से मोहम्मद अशफाक उर्फ अस्सु और अजहर मंसूरी को गिरफ्तार कर इनके मोबाइल ऐप में सट्टे का गेम, नंबरों का चक्र और बैलेंस राशि मिली. वहीं दूसरी कार्रवाई में चंदननगर चौराहे के पास फिरोज और इमरान उर्फ काला को पकड़ा. इनके पास से भी सट्टा संचालन में इस्तेमाल हो रहे मोबाइल जब्त किए. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Next Post

ट्रेनों में चोर सक्रिय: 4.40 लाख के जेवर-मोबाइल किए पार, तीन और वारदात; स्टेशन पर युवक की मौत

Wed Mar 18 , 2026
इंदौर: जीआरपी इंदौर क्षेत्र में ट्रेनों में चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई हैं. एक ही दिन में दर्ज मामलों में यात्रियों के बैग से लाखों के जेवर, मोबाइल और नकदी चोरी हो गई, जबकि अलग-अलग स्थानों के तीन मामलों में शून्य पर अपराध दर्ज कर संबंधित थानों को भेजा […]

You May Like