गाडरवारा स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, एक दर्जन यात्री घायल

नरसिंहपुर। जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के चलते प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही ट्रेन आने वाली थी, उसी दौरान बड़ी संख्या में मधुमक्खियां प्लेटफॉर्म पर फैल गई और यात्रियों को निशाना बनाने लगीं। अचानक हुए इस हमले से लोगों में डर और घबराहट फैल गई। कई यात्री अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जिससे भगदड़ जैसे हालात बन गए।

पानी की टंकी पर थे छत्ते

जानकारी के मुताबिक, स्टेशन परिसर में बनी पानी की टंकी पर काफी समय से मधुमक्खियों के छत्ते लगे हुए थे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन छत्तों को हटाने की मांग पहले भी कई बार की गई थी, लेकिन इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। माना जा रहा है कि किसी कारणवश मधुमक्खियां अचानक छत्तों से बाहर निकल आई और प्लेटफॉर्म पर हमला कर दिया।

सिविल अस्पताल में इलाज जारी

इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 को तुरंत खाली कराया और घायलों को गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों पर एक साथ कई मधुमक्खियों ने हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घबरा गए। घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन पर यातायात भी प्रभावित रहा और कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी।

Next Post

क्रिसपिन छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम नजर नई शुरुआत पर

Fri Apr 10 , 2026
नैरोबी (केन्या), 10 अप्रैलत (वार्ता) क्रिसपिन छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम 11 से 15 अप्रैल तक चलने वाली फीफा सीरीज 2026 केन्या में नई शुरुआत करने का प्रयास करेगी। शनिवार से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट में कुल चार मैच खेले जाएंगे । सभी मैच न्यायो नेशनल […]

You May Like