भेल भोपाल में हिंदी मास के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता संपन्न

भोपाल। भेल भोपाल में हिंदी मास-2025 के अंतर्गत कर्मचारियों की रचनात्मकता और विचार शक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु “पोस्‍टर प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों पर अपनी सोच और कल्पनाशक्ति को रंगों व चित्रों के माध्यम से कागज़ पर अभिव्यक्त किया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हेमराम पटेल, महाप्रबंधक (एससीआर), डी.एस. ठाकुर, अपर महाप्रबंधक (टीआरएम), आरिफ अहमद सिद्दीकी, अपर महाप्रबंधक (मा.सं) एवं पूनम साहू, प्रबंधक (राजभाषा) की उपस्थिति में किया गया।

अपने संबोधन में श्री पटेल ने कहा कि चित्रकला न केवल तनाव दूर करने का माध्यम है, बल्कि यह व्यक्तित्व को निखारने का भी सशक्त साधन है। जिन भावनाओं को शब्दों में व्यक्त करना कठिन होता है, उन्हें चित्र सहजता से अभिव्यक्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर श्री ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने दिए गए विषयों के अनुरूप अपनी भावनाओं को रंगों और ब्रश के माध्यम से इस तरह प्रस्तुत किया कि चित्र स्वयं बोलते हुए प्रतीत हुए।

अंत में श्री सिद्दीकी ने कहा कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ज्ञान प्रदर्शन के साथ-साथ कर्मचारियों की रचनात्मक और विश्लेषणात्मक क्षमताओं को बढ़ावा देना है।

Next Post

जंगल की जमीन पर फर्जी कब्जा: तीन व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस

Sat Aug 30 , 2025
सुरेश पाण्डेय पन्ना। कलेक्टर सुरेश कुमार ने जंगल मद की जमीन को अवैध तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराने के मामले में बड़ा कदम उठाते हुए करोड़ों रुपये की सरकारी भूमि को पुनः जंगल मद में दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में तीन लोगों धरमू […]

You May Like

Play sound