युवा संवाद के तहत कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास जोबट का किया औचक निरीक्षण

आलीराजपुर. कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने युवा संवाद कार्यक्रम के तहत जोबट स्थित कस्तूरबा एवं आदिवासी कन्या छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं से संवाद कर छात्रावास में उपलब्ध सुविधाओं, भोजन, आवास, शिक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

मंत्री श्री चौहान ने छात्राओं से कहा कि शासन द्वारा छात्राओं को बेहतर शिक्षा एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए शासन द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन एवं अध्ययन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने छात्राओं को अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर रहते हुए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर ने भी छात्राओं से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि शासन आपके हर सपने को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं, ताकि समस्याओं का समय पर निराकरण किया जा सके। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे किसी के बहकावे में न आएं तथा अपना पूरा ध्यान शिक्षा एवं अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण पर केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि मेहनत और लगन से अध्ययन कर अपने परिवार, समाज एवं जिले का नाम रोशन करें।

निरीक्षण के दौरान मंत्री श्री चौहान एवं कलेक्टर श्रीमती माथुर ने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व श्री मनोज गरवाल सहीत संबधित विभाग के अधिकारी एवं छात्रावास अधीक्षक उपस्थित थे।

Next Post

घटनास्थल पर ही खुलेगा अपराध का राज, नीमच पुलिस को मिली मोबाइल फॉरेंसिक वैन

Thu Sep 17 , 2026
नीमच। अपराध की जांच में अब नीमच पुलिस को वैज्ञानिक साक्ष्यों के रूप में एक नया हथियार मिला है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जिले को मोबाइल फॉरेंसिक वैन उपलब्ध कराई गई है। इस वैन की मदद से पुलिस और फॉरेंसिक विशेषज्ञ अपराध के घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से महत्वपूर्ण […]

You May Like