सतना:कुम्भ स्नान से महाराष्ट्र लौट रहे वाहन में सवार 10 श्रद्धालुओं में से दुर्घटना में एक की मौत हो गई.यवतमाल से कुंभ स्नान हेतु 10 लोग रवाना हुए थे रविवार को अयोध्या से वापस आते समय मैहर नादन थाना क्षेत्र के अंतर्गत प्रातः 04 बजे तूफान गाड़ी MH 29 AR 4180 दुर्घटना ग्रस्त हो गई। जिसमें 10 लोग सवार थे। दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी में सवार एक महिला मंगला एकनाथ चक्रवात 71 वर्षीय निवासी उम्रखेड़ा जिला यवतमाल नागपुर की मौके पर ही मौत हो गई तीन लोगों को मामूली चोट थी प्राथमिक उपचार सिविल हॉस्पिटल मैहर में कराया गया ।
महिला के पीएम कराने के उपरांत 2 परिजनों के साथ SDM एवं तहसीलदार की उपस्थिति में रवाना किया गया।शेष सभी यात्री स्कॉर्पियो गाड़ी से सुरक्षित यवतमाल के लिए रवाना किया गया।
