तवानगर बड़े मंदिर सेवा समिति का पुनर्गठन, भूपेश साहू फिर बने अध्यक्ष

इटारसी। तवानगर स्थित बड़े मंदिर में शिव मंदिर सेवा समिति का सर्वसम्मति से पुनर्गठन किया गया। मंदिर परिसर में हुई बैठक में आगामी पाँच वर्षों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। वर्तमान अध्यक्ष भूपेश साहू को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए पुनः अध्यक्ष चुना गया।

नई कार्यकारिणी में वरिष्ठ मार्गदर्शक के रूप में राम सेवक रघुवंशी व डॉ. गणेश पटेल, संरक्षक मोहन सिंह ठाकुर व विनोद केवट, सलाहकार देवेंद्र शर्मा व अरुण समदानी, कोषाध्यक्ष रविशंकर पासी व शशांक मालवीय तथा उपाध्यक्ष मनोज सिंह ठाकुर, लालू भाई ठाकुर, आशीष मिश्रा और जितेंद्र भूमरकर शामिल किए गए।

महिला सहभागिता बढ़ाने के लिए महिला मंडल का गठन भी किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती कौशल्या सोनी करेंगी। बैठक में बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने नई समिति को शुभकामनाएँ दीं।

Next Post

इटारसी महाविद्यालय में NSS अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

Tue Sep 2 , 2025
इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 1 सितम्बर 2025 को राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। प्राचार्य डॉ. राकेश मेहता ने एनएसएस के महत्व व […]

You May Like