बायपास कॉलोनी में असम के युवकों को लेकर बवाल

इंदौर: बायपास स्थित एक कॉलोनी में देर रात उस समय हंगामा मच गया जब असम से आए तीन युवक और एक युवती एक ही कमरे में रह रहे पाए गए. युवती की पहचान को लेकर शुरू में भ्रम की स्थिति बनी रही, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और मामला पुलिस तक पहुंच गया, जिसमें जांच की जा रही है.तीन युवक और एक युवती असम से इंदौर आए हुए थे और ओमेक्स हिल कॉलोनी बायपास क्षेत्र में किराए के कमरे में रह रहे थे.

इनमें से दो युवक शहर की एक यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे बताए गए. शनिवार रात स्थानीय लोगों और संगठनों को इसकी खबर लगी तो वे मौके पर पहुंचे. युवती को शुरू में दूसरे वर्ग की बताया गया, लेकिन कागजात जांचने पर वह हिन्दू निकली. इसके बाद युवकों के मोबाइल और दस्तावेज़ भी खंगाले, इस दौरान फर्जी इंस्टाग्राम आईडी और नाम परिवर्तन के सबूत मिलने का दावा किया गया, साथ ही कमरे से आपत्तिजनक सामग्री मिलने की बात भी सामने आई.

घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. भीड़ ने युवकों के साथ हाथापाई भी की. बढ़ते हंगामे के बीच पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरे दो ट्रक पकड़े

Sun Aug 24 , 2025
इंदौर:मानपुर पुलिस ने ग्राम खेड़ी सिहोद के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक जब्त किए जिनमें अवैध रूप से मवेशियों को भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा था. सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 26 गायों को मुक्त कराया. […]

You May Like