वध के लिए ले जाए जा रहे मवेशियों से भरे दो ट्रक पकड़े

इंदौर:मानपुर पुलिस ने ग्राम खेड़ी सिहोद के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए दो ट्रक जब्त किए जिनमें अवैध रूप से मवेशियों को भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा था. सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और 26 गायों को मुक्त कराया. मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर जांच कर रही है.
शनिवार रात मानपुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि ट्रकों में मवेशियों को भरकर वध के लिए ले जाया जा रहा है.

इस पर पुलिस ने नाकाबंदी कर ग्राम खेड़ी सिहोद के पास दोनों ट्रकों को रोक लिया. जांच में पता चला कि ट्रकों में गायों को ठूंस-ठूंसकर भरा गया था और उन्हें वध के लिए अन्य स्थान पर ले जाया जा रहा था. पुलिस ने मौके से ट्रक चालक सहित दो आरोपियों को हिरासत में लिया. उनकी पहचान पंजाब के संगरुर और पटियाला जिले के रहने वाले युवकों के रूप में हुई है. ट्रकों से 26 गायों को जब्त कर गोशाला भेजा गया है. पुलिस ने दोनों ट्रकों को जप्त कर आरोपियों के खिलाफ मवेशी संरक्षण अधिनियम और संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. जांच की जा रही है कि इस अवैध परिवहन के पीछे और कौन लोग शामिल हैं.

Next Post

MP Weather Alert: आज मंदसौर, नीमच में मूसलाधार बारिश, अगले 3 दिन तक बरसात

Sun Aug 24 , 2025
भोपाल: मप्र में मूसलाधार बारिश का आसार तीन दिनों तक बना रहेगा. अगले 24 घंटे के दौरान मंदसौर और नीमच जिलों मूसलाधार बारिश के आसार बने हैं. इन जिलों में आरेंज अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के अन्य जिलों में बारिश की संभावना को देखते हुए […]

You May Like