‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कैमियो करेंगी काजोल-रानी

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल और रानी मुखर्जी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कैमियो भूमिका करती नजर आ सकती हैं।

फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ था, जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया है। समीर विद्वंस की निर्देशन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

बॉलीवुड में चर्चा है कि फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ में काजोल और रानी मुखर्जी कैमियो भूमिका में नजर आएंगी। यदि सब कुछ सही रहा तो लंबे समय के बाद काजोल और रानी को क फ्रेम में देखना काफी शानदार एक्सपीरियंस होने वाला है।

 

Next Post

गोमांस की शंका : रक्षा संपदा विभाग ने साईंनाथ गार्डन किया सील

Wed Nov 26 , 2025
महू: सोमवार को गोमांस मिलने के बाद मंगलवार को रक्षा संपदा विभाग ने कार्रवाई करते हुए साईं नाथ गार्डन को सील कर दिया है. सोमवार को बजरंग दल ने सिमरोल रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित गार्डन नंबर 62 से गोमांस जब्त किया था. गोमांस मिलने के बाद बजरंग दल के […]

You May Like

मनोरंजन