भारत-इजरायल मित्रता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने पर सहमति, एक पेड़ मां के नाम पहल को मिला समर्थन

यरूशलेम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इजरायल के राष्ट्रपति इशाक हर्जोग के साथ हुई मुलाकात को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने लिखा कि वह राष्ट्रपति हर्ज़ोग से पूरी तरह सहमत हैं और उनसे मिलकर भारत-इजरायल मित्रता के विभिन्न पहलुओं पर सार्थक चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों देशों के बीच तकनीक, नवाचार, स्टार्टअप और अन्य भविष्य उन्मुख क्षेत्रों में सहयोग की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन क्षेत्रों में साझेदारी को और मजबूत किया जाएगा, जिससे दोनों देशों को व्यापक लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ पहल को समर्थन देने के लिए राष्ट्रपति हर्ज़ोग के प्रति आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पहल पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसके समर्थन से भारत-इजरायल संबंधों को नई दिशा मिलेगी।

Next Post

निजी स्कूल संचालक ने परीक्षा के दौरान छात्र का सिर फोड़ा, पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की

Thu Feb 26 , 2026
छतरपुर। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित पठापुर रोड के लिटिल फ्लावर स्कूल में कक्षा 8वीं के छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है। पीड़ित छात्र अभय राज रावत ने स्कूल संचालक राजेश द्विवेदी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। […]

You May Like