भोपाल को मिली बड़ी सौगात! पीएम ई-बस सेवा की पहली खेप पहुंची, जल्द शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी आधुनिक बसें

भोपाल। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को जल्द नई रफ्तार मिलने वाली है। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत नई इलेक्ट्रिक बसों की पहली खेप शुक्रवार को भोपाल पहुंच गई। इन बसों के शुरू होने से शहरवासियों को सुरक्षित, आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल सफर की सुविधा मिलेगी।

फिलहाल बसों का तकनीकी निरीक्षण, पंजीकरण और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जाएंगी। इसके बाद इन्हें चरणबद्ध तरीके से शहर के विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा। नई ई-बसों के संचालन से यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, साथ ही प्रदूषण कम करने और सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने में भी मदद मिलेगी।

केंद्र सरकार की पीएम ई-बस सेवा योजना का उद्देश्य देश के शहरों में आधुनिक, स्वच्छ और टिकाऊ परिवहन व्यवस्था विकसित करना है। भोपाल में इन बसों के आने के बाद अब शहरवासी जल्द ही अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इलेक्ट्रिक बसों में सफर कर सकेंगे, जिससे दैनिक यात्रा पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

Next Post

लॉरेंस गैंग पर विदेश में शिकंजा, इंदौर पुलिस की भी है नजर

Fri Jul 10 , 2026
इंदौर. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ कनाडा और अमेरिका में तेज हुई कार्रवाई का असर मध्यप्रदेश के मामलों पर भी पड़ सकता है. गैंग के कुख्यात सदस्य हैरी बॉक्सर और रोहित बराड़ समेत चार आरोपियों को इंदौर के रंगदारी प्रकरण में भी आरोपी बनाया है. पुलिस […]

You May Like