गिरावट से उबरे शेयर बाजार, प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी मजबूत

मुंबई, 09 जून (वार्ता) पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बढ़त में रहे और प्रमुख सूचकांक आधा फीसदी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 394.50 अंक (0.54 प्रतिशत) चढ़कर 73,918.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 135 अंक यानी 0.52 प्रतिशत की मजबूती के साथ 23,258 अंक पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी दिवस पर दोनों प्रमुख सूचकांक करीब एक प्रतिशत गिर गये थे। आज की बढ़त में बैंकिंग और वित्तीय कंपनियों में लिवाली का सबसे अधिक योगदान रहा, विशेष रूप से सार्वजनिक बैंकों में। ऑटो, रियल्टी और रसायन समूहों के सूचकांक भी एक प्रतिशत से ज्यादा चढ़े। सिर्फ आईटी और मीडिया सेक्टरों में ही बिकवाली हावी रही।

वृहत बाजार में निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.80 प्रतिशत ऊपर रहा। सेंसेक्स में विमान सेवा कंपनी इंडिगो का शेयर सबसे ज्यादा चार प्रतिशत चढ़ा। भारतीय स्टेट बैंक और आईसीआईसीआई बैंक में दो प्रतिशत से ज्यादा की तेजी रही। एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, ट्रेंट, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनीलिवर, कोटक महिंद्रा बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, अडानी पोर्ट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर भी एक से दो प्रतिशत तक की बढ़त में रहे। टाइटन का शेयर दो फीसदी से ज्यादा टूट गया। एनटीपीसी, पावरग्रिड, टेक महिंद्रा और इटरनल के शेयर एक से दो फीसदी तक गिरे।

.....

Next Post

वैश्विक निर्माण वृद्धि में योगदान के मामले में भारत दूसरे नंबर पर: रिपोर्ट

Tue Jun 9 , 2026
मुंबई/बर्लिन, 09 जून (वार्ता) बुनियादी ढांचों के निर्माण पर ज्यादा ध्यान देने के कारण वैश्विक निर्माण वृद्धि में मौजूदा दशक में योगदान के मामले में भारत दुनिया में दूसरे स्थान पर है। वास्तुकला, इंजीनियरिंग और निर्माण प्रौद्योगिकी में विशेषज्ञता रखने वाली बर्लिन स्थित वेंचर कैपिटल फर्म फाउंडामेंटल की ‘स्टेट ऑफ […]

You May Like