नर्मदापुरम संभाग फाइनल में पहुंची उज्जैन को पहली पारी में बढ़त के आधार पर हराकर अर्जित किए 3 अंक

नर्मदापुरम। गत वर्ष विजेता टीम नर्मदापुरम संभाग पुनः लगातार दूसरे वर्ष पहुंच गई है ।नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के मानसेवी सचिव प्रदीप तोमर ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग पूर्व में 2 बार विजेता रही है।एमपीसीए ग्राउंड,नर्मदापुरम में चल रहे मैच में उज्जैन को पहली पारी में 224 रनों की बढ़त के आधार पर हराकर अंक तालिका में 16 अंक लेकर दूसरे स्थान पर काबिज हो गई है।

मैच के अंतिम दिन उज्जैन संभाग की टीम ने अपने स्कोर 52 रन पर 2 विकेट से आगे खेलते हुए दिन के खेल में चाय के समय तक 334 रन 6 विकेट पर बना लिए थे एवं दोनों टीमों के कप्तानों ने नतीजा ना निकलते देख आपसी सहमति से हाथ मिलाया और मैच ड्रॉ हो गया। उज्जैन संभाग टीम की ओर से अमन जैन ने शतकीय पारी 103 रन की खेली।नर्मदापुरम संभाग के आयुष मानकर और आदर्श दुबे को 2-2 विकेट हासिल हुए।नर्मदापुरम टीम अंतिम लीग मैच के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर है अब फाइनल मुकाबला नर्मदापुरम और इंदौर संभाग के मध्य इंदौर के डेली कॉलेज ग्राउंड पर 15 फरवरी से शुरू होगा। नर्मदापुरम के कोच सुनील शर्मा ने कहा कि हमारी टीम बेहतरीन अनुशासन के साथ खेली है दो मैच नर्मदापुरम में होने से टीम को गुरु अनुराग मिश्रा सर का मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा जो हमारी टीम के मनोबल को बढ़ाता रहा।वही टीम के मैनेजर मनोहर बिल्थरिया ने टीम और कोच की जमकर तारीफ की एवं फाइनल मुकाबले में ओर बेहतर प्रदर्शन करने की बात कही है।

मैच का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि डॉक्टर अतुल सेठा एवं

रोहित फौजदार द्वारा आर्यन देशमुख को मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया। उल्लेखनीय है कि डॉ अतुल सेठा ने अपनी ओर से नर्मदापुरम संभाग सीनियर टीम को ड्रेस प्रदान की है। मैच की दौरान एमपीसीए से अंपायर हर्षित जैन एवं अनुज कुमार और स्कोरर विकास सिंह सहित आब्जर्वर हर्ष पाण्डेय सिलेक्टर जफर अली,अनुराग मिश्रा,राजेश चौरे, संजय नाफडे,सुनील कालोसिया सहित ग्राउंड स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करने पर सीएम डॉ यादव ने इंटरनेशनल पैरा स्विमर सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दी बधाई

Thu Feb 12 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश के इंटरनेशनल पैरा स्विमर सत्येन्द्र सिंह लोहिया को दुनिया के सबसे मुश्किल समुद्री चैनलों में से एक, न्यूज़ीलैंड के कुक स्ट्रेट को सफलतापूर्वक पार करने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पद्मश्री और तेनजिंग नोर्गे नेशनल एडवेंचर […]

You May Like