सड़क हादसे में चार मरे

ईद की खुशी मातम में बदली
रीवा:रीवा-गुढ़ मार्ग पर महसांव के पास चौड़ियार मोड़ के समीप दोपहर बाद हुई भीषण दुर्घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.सोमवार को हुए एक सड़क हादसे में ईद की खुशियां मातम में बदल गई। गुढ़ थाना प्रभारी शैल यादव ने बताया कि बाइक में सवार 4 लोग रीवा-सीधी मार्ग पर स्थित टनल घूमने के बाद रीवा की ओर लौट रहे थे। ये लोग सामने से आ रहे हाइवा ट्रक की चपेट में आ गए।

आरोपी ट्रक चालक घटना के बाद फरार हो गया है .पुलिस ट्रक नम्बर एम पी53 एच ए 2385 को जब्त कर लिया है. बताया गया है कि ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ है। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद शादाब पुत्र मोहम्मद उस्मान 24 वर्ष निवासी किटवरिया थाना चोरहटा, मोहम्मद अफरोज पुत्र मोहम्मद शरीफ 17 वर्ष निवासी किटवरिया थाना चोरहटा, मोहम्मद जुम्मन पुत्र मोहम्मद उमर 18 वर्ष निवासी पोखरी टोला थाना समान एवं सत्यम साकेत पुत्र उदय राज 15 वर्ष निवासी संजय नगर समान रीवा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि रीवा से 8 दोस्त ईद की छुट्टी मनाने टनल घूमने के लिए गए थे। वहां से लौटते समय 4 दोस्त समोसा खाने के लिए रुक गए थे। जबकि ये चारों आगे निकल आए और हाइवा ट्रक की चपेट में आ गए।जैसे ही ये लोग समोसा खाकर आगे बढ़े, तो इन्हें साथियों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जानकारी मिली।पुलिस ने बताया कि मृतकों के शव संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय की मरचुरी में रखा दिया गया है। मृतकों का पोस्टमार्टम मंगलवार को कराया जाएगा।

Next Post

चंद घंटों में सुलझाई कलेक्शन एजेंट से लूट की गुत्थी

Mon Mar 31 , 2025
भंवरकुआं पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार राजस्थान भागने की फिराक में थे आरोपी लूट के रकम के साथ चार लाख का माल जब्त इंदौर: भंवरकुंआ पुलिस ने थाना क्षेत्र में हुई लूट की घटना का चंद घंटों में ही पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया […]

You May Like