
दमोह । पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब का जन्मदिवस जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी देश और दुनियां के साथ दमोह जिले में भी बड़ी शानों शौक़त के साथ मनाया गया। जुलूस की शुरुआत परचम कुशाई से बुधवार सुबह 7 बजे मुर्शिद बाबा मैदान से सज्जादा नशीन हज़रत सूफी सैय्यद फैजान उल हक साहब शिराजी के हाथों हुई। ऐतिहासिक जुलूसे मोहम्मदी पारंपरिक मार्गों से होते हुए निकला जिसका जगह-जगह इस्तक़बाल स्वागत हुआ।
जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के मुकद्दस मौके पर ‘जश्न ईद मिलाद उन नवी शहर कमेटी’ के नेतृत्व में निकले जुलूस की अध्यक्षता सदर एजाज़ आलम ने की इसके अलावा शहर कमेटी के समस्त मैम्बर सहित शहर की सभी मस्जिदों के पेश इमामों ने अगुवाई की जुलूस में.
जुलूस में शामिल हजारों मुस्लिम भाई पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस के अवसर पर शामिल हुए
आशिकाने रसूल का यह कारवां शहर के तमाम परंपरागत और निर्धारित मार्गों से निकला. इस वर्ष भी इस विशाल ऐतिहासिक जुलूस में क़ौमी एकता गंगा जमुनी संस्कृति की झलक साफ़ नज़र आई।जुलूस के दौरान स्वागत करने सभी धर्म के लोगों ने बढ़चढ़कर कर हिस्सा लिया उमा मिस्त्री की तलैया पर कपिल सोनी, विवेक अग्रवाल और उनकी टीम ने स्वागत किया। इसके अलावा घण्टाघर पर गुप्ता लाज, सिख समाज ,सिंधी समाज के लोग भी स्वागत करते नज़र आये वहीं कैलाश शैलार व उनकी टीम ने जुलूस में शामिल लोगों को खीर पानी पिलाकर स्वागत किया, घंटाघर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी सभी कांग्रेसी और भाजपाई जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया। जिसमें पूर्व विधायक अजय टण्डन , जिला कॉंग्रेस अध्यक्ष मानक पटेल , मनु मिश्रा,नितिन मिश्रा,अनुनय श्रीवास्तव, रतन चंद जैन , सुनील राय सहित अनेक लोग मौजूद रहे सभी ने शहर अध्यक्ष का स्वागत किया. वहीं बकौली चौक पर भाजापा नेता पंडित शतीस तिवारी, अबरार चिश्ती व उनकी पूरी टीम शामिल रही. स्वागत करने में इसके अलावा मुस्लिम समाज की कमेटियों ने भी जुलूसे मोहम्मदी के इस्तक़बाल की तैयारियां पहले से कर रखी थी। जिसमें पुराना बाज़ार नंबर 02 पानी की टंकी के पास , बेदरा मोहल्ला द्वारा हरसिद्धि मन्दिर के पास पंडाल लगाकर स्वागत किया गया। नया बाज़ार गाड़ी खाना पठानी मोहल्ला , और भारती परिवार के अलावा पुराना थाना गढ़ी मोहल्ला में मतीन एलआईसी परिवार व शहजाद खान पूर्व पार्षद की टीम नेस्वागत किया। तो वहीं , समाज सेवी अनवर उस्ताद, मेहमूद जिया उस्ताद परिवार ने सभी जुलूस में शामिल लोगों का इस्तक़बाल किया।
जुलूस में सभी लोग नात-ख्वानी, इस्लामी नारों और शांति के संदेशों के साथ शामिल हुए और शहर के मुख्य मार्गों से निकला जुलूस का समापन वायस मुर्शिद बाबा मैदान में अतिथि मौलानाओं की तक़रीर कार्यक्रम से हुआ.जहां मुल्क में अमन चैन की दुआ के साथ जलसे का समापन हुआ। इस अवसर पर कमेटी द्वारा शासन प्रशासन का आभार जताया सहयोग के लिए। जुलूस के दौरान दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों में एएसपी सुजीत सिंह भदोरिया,एसडीएम निकेत चौरसिया, तहसीलदार रॉबिन जैन रघुनंदन चतुर्वेदी,धनीराम गौड़, सीएसपी एचआर पांडे, प्रशिक्षु डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली, यातायात दलबीर सिंह मार्को,थाना प्रभारी मनीष कुमार, टीआई देहात धर्मेद्र उपाध्याय, फेमिदा खान, अमित मिश्रा, महेंद्र सिंह जगेत, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, सागर नाका विक्रम दांगी, एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड सहित पुलिस बल और यातायात पुलिसकर्मियों की भी अहम भूमिका सहयोग करने में रही। दमोह नगरपालिका प्रशासन की टीम बराबर नज़र बनाये रही। जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
शहर कमेटी मैम्बर में सदर एजाज़ आलम, नायाब सदर गुलाम दस्तगीर कुरैशी, सूफी आदिल ठेकेदार, उबैद अहमद गौरी, मोहम्मद आरिफ कुरैशी, अल्तमश जमजम,
सरपरस्त मोहम्मद वहीद कुरैशी, सचिव मोहम्मद समीर कुरैशी, शमीम कुरैशी, रिजवान हुसैन, सदस्य सत्तार खान, चुन्नू पेंटर, इकबाल खान पार्षद, वकील कुरैशी, मुबीन कुरैशी, शकील भाई, जुनैद कुरैशी, जावेद मोना कुरैशी, शुऐब अहमद, मनाज़िर खान, अकबर खान, फहीम खान, राज कुरैशी, शेख राशिद, अरमान खान, नज़र बारिश, पप्पू खान, प्रिंस खान, शेख सफीक, इकबाल कुरैशी, शहजाद खान,अनवर उस्ताद, अमजद डायमंड, कलीम नगरपालिका मौजूद रहे।
