मोदी की 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ी रही : रेखा गुप्ता

नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा निरंतर जनसेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ी रही है।प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को यहां इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र की सेवा ज्योति यात्रा को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भी कार्यक्रम और यात्रा में सम्मिलित हुईं और हाथ में ‘सेवा ज्योति’ की मशाल लेकर मार्च किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री दी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होना देश के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। पिछले 25 वर्षों की उनकी सार्वजनिक यात्रा निरंतर जनसेवा और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध से जुड़ी रही है। बिना रुके और बिना थके निरंतर कार्य करने की उनकी प्रतिबद्धता तथा देश को विकसित बनाने का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। प्रधानमंत्री ने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना के साथ देश की सेवा को अपना मूल ध्येय बनाया है। उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न चरणों में जनकल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल परिवर्तन, सुशासन और राष्ट्रीय हित से जुड़े विषयों पर अनेक पहल और निर्णय सामने आये हैं। इन प्रयासों का उद्देश्य देश के विकास को गति देना और नागरिकों के जीवन को अधिक सुगम बनाने की दिशा में आगे बढ़ना रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘विकसित भारत @2047’ का एक व्यापक संकल्प देश के सामने रखा है, जिसे 140 करोड़ भारतीयों की सहभागिता और सामूहिक प्रयास से साकार करने की दिशा में देश आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के इस लक्ष्य के साथ दिल्ली भी ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि देश के विकास और जनसेवा की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश को विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है।

.....

Next Post

काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर हमले निंदनीय, बातचीत से हो संघर्षों का समाधान: भारत

Wed Oct 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) भारत ने पिछले दो दिनों में काला सागर में वाणिज्यिक जहाजों पर लगातार हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि सभी संघर्षों का समाधान बातचीत और कूटनीति से होना चाहिए । विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बुधवार को यहां मीडिया ब्रीफिंग […]

You May Like