
दमोह। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) ने गुरुवार को कुछ पुलिस अधिकारी और कर्मियों के फेरबदल कर उन्हें नई पदस्थापना दी है। इस तबादला सूची में सब इंस्पेक्टर, एएसआई, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की नई पद-स्थापना दी है। साथ ही कुछ का यथावत स्थानांतरण भी किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार गौंड रजपुरा से हिंडोरिया, एएसआई अकरम खान यातायात से नोहटा, रघुवीर सिंह गौड़ नोहटा से फतेहपुर चौकी प्रभारी, एएसआई नागेंद्र सिंह नोहटा से बनवार चौकी प्रभारी, प्रधान आरक्षक अनिल पटेल रक्षित केंद्र से तेजगढ़, यशपाल चौधरी रक्षित केंद्र से तेजगढ़, शिव शंकर रोहिताश रक्षित केंद्र से हिंडोरिया, बाबू सिंह रक्षित केंद्र से पथरिया, मनोज इवने रक्षित केंद्र से बनवार चौकी, आलोक भारद्वाज रजपुरा से बटियागढ़, बृजेश तिवारी हिंडोरिया से तेंदूखेड़ा,सावित्री देवी हिंडोरिया से ऐजेके, राजेश चौबे रक्षित केंद्र से कोतवाली, संदीप कुशवाह रक्षित केंद्र से पथरिया, आरक्षक कल्पना रक्षित केंद्र से इमलिया, कपिल तिवारी रक्षित केंद्र से पथरिया, अमृता राजपूत रक्षित केंद्र से कोतवाली, संदीप राजपूत रक्षित केंद्र से कोतवाली, सोहेल खान पुलिस अधीक्षक कार्यालय से नोहटा, शुभम चौबे पुलिस लाइन से कोतवाली, दिव्या सेन तेंदूखेड़ा से कोतवाली और धर्मेंद्र सिंह लोधी मडियादो से रनेह में किया गया।
